प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जन विश्वास अभियान का शिविर आज जनपद पंचायत हनुमना में

जन विश्वास अभियान का शिविर आज जनपद पंचायत हनुमना में

रिपोर्ट विशाल समाचार

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज . आम जनता के आवेदन पत्रों का मौके पर निराकरण करने तथा शासन की योजनाओं की मानीटरिंग के लिए मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत जिले का चौथा शिविर 29 अगस्त को जनपद पंचायत हनुमना में सुबह 11 बजे से आयोजित किया जा रहा है। इस संबंध में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि शासन की उच्च प्राथमिकता का मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान का शिविर जनपद पंचायत हनुमना में आयोजित किया जा रहा है। इन ग्राम पंचायतों के सीएम हेल्पलाइन, जनसुनवाई तथा लोक सेवा गारंटी योजना में दर्ज आवेदनों का शत-प्रतिशत निराकरण किया जाएगा।

कलेक्टर ने बताया कि जिला और खण्ड स्तर के सभी अधिकारी शिविर में अनिवार्य रूप से उपस्थित रहें। शिविर का आयोजन सादगीपूर्ण रूप से करें। सभी अधिकारियों को हनुमना विकासखण्ड में लंबित सीएम हेल्पलाइन तथा जनसुनवाई के आवेदन पत्रों की सूची उपलब्ध करा दी गई है। शिविर से पहले आवेदन पत्रों का निराकरण कराकर प्रतिवेदन प्रस्तुत करें। जिला महाप्रबंधक उद्योग शिविर में आसपास के उद्यमियों तथा स्वरोजगारियों को आमंत्रित करके उद्योग संवाद का आयोजन कराएं। शिविर में आयुष्मान कार्ड बनाने, आधार कार्ड में सुधार, समग्र आईडी बनाने तथा अपार आईडी में पंजीयन की भी व्यवस्था कराएं।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button