
एसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं, त्वरित कार्रवाई के लिए संबंधित अधिकारियों को दिए निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। जिले में आम जनता की समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निवारण के लिए प्रत्येक कार्य दिवस को पुलिस अधीक्षक कार्यालय में जन शिकायत सुनवाई का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में शनिवार, 29 अगस्त 2026 को पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी ने लोगों की समस्याएं सुनीं।
सुनवाई के दौरान फरियादियों की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए उनके त्वरित, गुणवत्तापूर्ण एवं विधिसम्मत निष्पादन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई हेतु अग्रेषित किया गया। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण को लेकर संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।


