
महिला फरियादियों की समस्याएं गोपनीयता और गंभीरता से सुन रही पुलिस
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता और पूरी गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है। महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।
पुलिस की इस पहल का उद्देश्य महिलाओं को अपनी शिकायत दर्ज कराने के लिए सुरक्षित एवं भरोसेमंद वातावरण उपलब्ध कराना तथा उनकी समस्याओं का समयबद्ध तरीके से समाधान सुनिश्चित करना है।


