जिले में अब तक 525.8 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज
पिछले 24 घंटे में हुजूर तहसील में 86 मिली मीटर हुई वर्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . रीवा जिले में पिछले 24 घंटे के दौरान 20 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई है। पिछले 24 घंटे में तहसील हुजूर में सर्वाधिक 86 मिलीमीटर, गुढ़ में 36 मिलीमीटर और रायपुर कर्चुलियान में 16 मिमी वर्षा दर्ज की गई। तहसील हुजूर क्षेत्र में भारी वर्षा होने से रीवा शहर के कई मोहल्लों में जल भराव की स्थिति बनी।
इस संबंध में तहसीलदार भू संसाधन प्रबंधन महेंद्र श्रीवास्तव ने बताया कि तक रीवा जिले में एक जून से अब तक औसतन 525.8 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है। गत वर्ष इसी अवधि तक जिले में 732.5 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी थी। इस प्रकार पिछले वर्ष के मुकाबले चालू वर्ष में अब तक करीब 206.7 मिलीमीटर कम वर्षा हुई है। जिले में एक जून से अब तक गुढ़ तहसील 868 मिलीमीटर कुल बारिश के साथ जिले में शीर्ष पर बनी हुई है, जबकि हुजूर में 646.3 मिमी, रायपुर कर्चुलियान में 569.3 मिमी और जवा में 526 मिमी कुल वर्षा दर्ज की गई है। वहीं सिरमौर में 486.4 मिमी, सेमरिया में 442 मिमी तथा मनगवां में 360 मिमी वर्षा हुई है। त्योंथर तहसील मात्र 308 मिलीमीटर बारिश के साथ सबसे कम वर्षा वाला क्षेत्र रहा है।



