प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मिलतें हैं 25 हजार 

सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने पर मिलतें हैं 25 हजार 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 

रीवा : सड़क दुर्घटनाओं तथा इनमें होने वाली असमय मौतों को रोकने के लिए केन्द्र और राज्य सरकार द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। इसके तहत सड़क दुर्घटनाओं की मानीटरिंग तथा तत्परता से राहत और बचाव के लिए ई डॉर पोर्टल शुरू किया गया है। दुर्घटना पीड़ितों को निर्भय होकर तत्परता से सहायता पहुंचाने वालों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। इसके लिए लागू राह-वीर योजना से सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने वाले व्यक्ति को 25 हजार रुपए की राशि प्रदान की जाती है। यह योजना मध्यप्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई है। इसका उद्देश्य सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति को ‘गोल्डन ऑवर’ यानी दुर्घटना के एक घंटे के भीतर अस्पताल पहुँचाने वाले मददगार व्यक्ति को प्रोत्साहित करना है। मदद करने वाले व्यक्ति जिसे राह-वीर या गुड समेरिटन अथवा नेक नागरिक कहा जाता है, 25 हजार रुपए की प्रोत्साहन राशि और प्रशस्ति-पत्र दिया जाता है। मददगार व्यक्ति से पुलिस या अस्पताल द्वारा दुर्घटना के संबंध में जबरदस्ती पूछताछ नहीं की जाती है और न ही उसे गवाही के लिए मजबूर किया जाता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button