
महिला हेल्प डेस्क पर गोपनीयता के साथ सुनी जा रही फरियाद
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क को सक्रिय रखा गया है। यहां पहुंचने वाली महिला फरियादियों की समस्याओं को गोपनीयता और गंभीरता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क प्रभारी द्वारा प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस प्रशासन का उद्देश्य महिलाओं को अपनी समस्याएं बिना किसी संकोच के रखने के लिए सुरक्षित और सहज वातावरण उपलब्ध कराना है।