इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

प्रदेश राज्य स्थानीय ग्रामीण निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष एवं सदस्यगण के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बैठक आयोजित

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश

इटावा -जिलाधिकारी शुभ्रांत कुमार शुक्ल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण के जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में बैठक आयोजित की गई।

बैठक में अवगत कराया गया कि उत्तर प्रदेश राज्य स्थानीय निकाय समर्पित पिछड़ा वर्ग आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण 03 सितंबर 2026 को जनपद भ्रमण पर आएंगे। इस दौरान प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 बजे तक कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में जनपद के अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) के विषयों पर सुनवाई करेंगे। कार्यक्रम मेंआयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण जिला पंचायत अध्यक्ष, प्रधान, बीडीसी से संवाद एवं विचार-विमर्श करेंगे।

जिलाधिकारी महोदय ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि आयोग के माननीय अध्यक्ष एवं सदस्यगण के जनपद भ्रमण कार्यक्रम के दृष्टिगत सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कर ली जाएं। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर बैठने, पेयजल, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को व्यवस्थित रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी महोदय ने कहा कि आयोग के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान प्राप्त होने वाली शिकायतों, सुझावों एवं प्रकरणों का नियमों के अनुरूप गंभीरता एवं प्राथमिकता के साथ संज्ञान लेते हुए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि कार्यक्रम में प्रतिभाग करने वाले जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

बैठक में मुख्य विकास अधिकारी संजय कुमार सिंह, अपर जिलाधिकारी बिपिन कुमार, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी प्रदीप तिवार सहित अन्य सम्बन्धित अधिकारीगण उपस्थित हो

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button