प्रशासनइटावाउत्तर प्रदेश

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

जनसुनवाई में एसएसपी ने सुनीं फरियादियों की समस्याएं

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने गुरुवार को पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई कर फरियादियों की समस्याएं सुनीं। विभिन्न थाना क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने अपनी शिकायतें एवं प्रार्थना पत्र एसएसपी के समक्ष प्रस्तुत किए।

 

एसएसपी ने शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर मामलों के प्रभावी, न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को शिकायतों का समयबद्ध तरीके से निस्तारण सुनिश्चित करने को कहा।

 

एसएसपी ने कहा कि फरियादियों की शिकायतों का तत्परता एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से निस्तारण इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button