इटावाअपराधउत्तर प्रदेश

चोरी की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद

चोरी की योजना बना रहे दो युवक गिरफ्तार, तमंचा-कारतूस व चाकू बरामद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा। जसवंतनगर थाना पुलिस ने चोरी की योजना बना रहे दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, दोनों संदिग्ध सिरहौल नहर पुल के पास मोटरसाइकिल के साथ चोरी की योजना बना रहे थे। सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

 

तलाशी के दौरान आरोपियों के कब्जे से 315 बोर का अवैध तमंचा, एक जिंदा कारतूस और एक अवैध चाकू बरामद किया गया। इसके अलावा एक सैमसंग मोबाइल, हेलमेट और मोटरसाइकिल भी पुलिस ने बरामद की है। मोटरसाइकिल को एमवी एक्ट की धारा 207 के तहत सीज किया गया।

 

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान मिल्ली पुत्र सुभाष गिहार और शेरू पुत्र मनोज गिहार, निवासी विष्णुपुरा, थाना बाह, जनपद आगरा, उम्र 21 वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक शेरू के खिलाफ आगरा जनपद के विभिन्न थानों में पूर्व में भी चोरी समेत कई मामले दर्ज हैं।

 

पुलिस ने दोनों के खिलाफ जसवंतनगर थाने में मु0अ0सं0 253/2026, धारा 312 बीएनएस एवं धारा 3/4/25 आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया है। कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव के निर्देशन में जसवंतनगर पुलिस टीम द्वारा की गई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button