प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर आज रहेगा बंद

व्हाइट टाइगर सफारी मुकुंदपुर आज रहेगा बंद

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . महाराजा मार्तण्ड सिंह जूदेव व्हाइट टाइगर सफारी एण्ड जू मुकुंदपुर पर्यटकों के भ्रमण के लिए 4 सितम्बर को बंद रहेगा। व्हाइट टाइगर सफारी के संचालक ने बताया कि विगत दिवसों में हुई भारी बारिश के कारण मुरूजुआ तथा भवरा नाले उफान पर हैं, साथ ही पर्यटन मार्ग जलमग्न होने के कारण रास्ता अवरूद्ध है। बाढ़ के कारण हुई अव्यवस्था से सफारी में आवश्यक सुधार और साफ-सफाई का कार्य कराया जाना है। वन्यजीवों और पर्यटकों की सुरक्षा की दृष्टि से 4 सितम्बर को टाइगर सफारी बंद रहेगा। टाइगर सफारी आगामी मौसम और परिस्थिति के आधार पर पूर्व निर्धारित समयानुसार पर्यटकों के भ्रमण के लिए खुला रहेगा। संचालक ने बताया कि जल भराव से किसी भी वन्यप्राणी को नुकसान नहीं पहुंचा है। सभी वन्यप्राणी सुरक्षित हैं

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button