प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 30 सितंबर तक 

कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 30 सितंबर तक 

जवाहर नवोदय विद्यालय में सत्र 2027-28 के लिए किये जा सकते हैं आवेदन

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . पीएम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय द्वारा कक्षा 9वीं एवं 11वीं में प्रवेश परीक्षा के लिए विद्यार्थियों से ऑनलाइन आवेदन 30 सितंबर तक आमंत्रित किये गये हैं। रीवा और मऊगंज जिले में निवासरत विद्यार्थियों को शैक्षणिक सत्र वर्ष 2027-28 के लिए कक्षा 9वीं और 11वीं में प्रवेश परीक्षा के माध्यम से रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जायेगा। इस संबंध में विद्यालय के प्राचार्य मनीष कुमार तिवारी ने बताया कि प्रवेश परीक्षा के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ हो गया है। ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 30 सितंबर है। कक्षा 9वीं में प्रवेश के लिए विद्यार्थी की जन्म तिथि एक मई 2012 से 31 जुलाई 2014 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) तथा कक्षा 11वीं में एक जून 2010 से 31 जुलाई 2012 (दोनों तिथियाँ सम्मिलित) के बीच होनी चाहिए। रीवा और मऊगंज जिले में शासकीय अथवा अशासकीय मान्यता प्राप्त विद्यालयों में चालू शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 8वीं और 10वीं में अध्ययनरत विद्यार्थी प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button