रीवाप्रशासनमध्य प्रदेश

अतिवृष्टि के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में तेजी से बहाल हो रही सामान्य स्थिति

अतिवृष्टि के बाद जलभराव वाले क्षेत्रों में तेजी से बहाल हो रही सामान्य स्थिति

कलेक्टर-एसपी ने प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

हरदी बाजार में स्पीड ब्रेकर और साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

  मऊगंज . कलेक्टर संजय कुमार जैन एवं पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन ने प्रभावित क्षेत्रों का भ्रमण कर जलभराव की स्थिति का जायजा लिया। गौरी में घरों में भरे पानी की निकासी के लिए तहसीलदार द्वारा नाली खुलवाकर जल निकासी कराई गई। इसी प्रकार हरदी एवं शाहपुर में भी जलभराव वाले क्षेत्रों से पानी निकालने की व्यवस्था की जा रही है। शाहपुर में मोटर पंप के माध्यम से पानी निकासी का कार्य निरंतर जारी है। अधिकारियों की मौजूदगी में आवश्यक कार्रवाई करते हुए प्रभावित मार्ग को भी आवागमन के लिए खुलवाया गया।जिले में अतिवृष्टि के बाद उत्पन्न जलभराव की स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है। जिला प्रशासन द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्य निरंतर संचालित किए जा रहे हैं। राजस्व एवं पंचायत अमले द्वारा मौके पर पहुंचकर जल निकासी, आवागमन बहाली तथा अतिवृष्टि से हुए नुकसान का आकलन किया जा रहा है। राजस्व अमले द्वारा अतिवृष्टि से हुई क्षति का मौके पर पहुंचकर आकलन किया जा रहा है। कलेक्टर ने तहसीलदार को निर्देशित किया कि अतिवृष्टि से हुई क्षति का स्थल निरीक्षण कर वास्तविक स्थिति का आकलन करें तथा जिन परिवारों के खाद्यान्न को नुकसान हुआ है, उनकी जानकारी संकलित कर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करें।

हरदी बाजार में सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का निरीक्षण – कलेक्टर एवं पुलिस अधीक्षक ने हरदी बाजार का भी निरीक्षण किया। उन्होंने बाजार क्षेत्र में आवागमन एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लेते हुए सड़क सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को स्पीड ब्रेकर एवं साइनेज बोर्ड लगाने के निर्देश दिए, ताकि बाजार क्षेत्र में वाहनों की गति नियंत्रित रहे और आमजन को आवागमन में सुविधा के साथ सुरक्षा मिल सके। कलेक्टर श्री जैन ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अतिवृष्टि से प्रभावित क्षेत्रों में राहत एवं बचाव कार्यों में किसी प्रकार की लापरवाही न हो तथा जलभराव की स्थिति सामान्य होने तक मैदानी अमला लगातार सक्रिय रहकर आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करे। निरीक्षण के दौरान एसडीएम हनुमना राजेश मेहता गुप्ता, तहसीलदार शिवम गौतम, चौकी प्रभारी एवं पटवारी सहित संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button