
रेंटोमोजो लिमिटेड का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम बुधवार, 9 सितंबर, 2026 को खुलेगा
इक्विटी शेयरों का प्राइस बैंड 384 से 404 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है
फ्लोर प्राइस इक्विटी शेयरों के अंकित मूल्य (फेस वैल्यू 1 रुपये प्रति शेयर) का 384 गुना है, और कैप प्राइस 404 गुना है
बोली/ऑफर बुधवार, 9 सितंबर, 2026 को खुलेगा और शुक्रवार, 11 सितंबर, 2026 को बंद होगा (“बोली की तिथियां”)
एंकर निवेशक बोली/ऑफर की अवधि मंगलवार, 8 सितंबर, 2026 को होगी
न्यूनतम 37 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 37 इक्विटी शेयरों के गुणांकों (मल्टीपल्स) में बोलियां लगाई जा सकती हैं (“बोलियों की संख्या”)
आरएचपी लिंक: https://www.rentomojo.com/public/investor-relations/rhp/red-herring-prospectus.pdf
पुणे: रेंटोमोजो लिमिटेड (“कंपनी”), बुधवार, 9 सितंबर, 2026 को अपने इक्विटी शेयरों के आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के संबंध में बोली/ऑफर खोलेगी।
ऑफर का प्राइस बैंड 384 से 404 रुपये प्रति इक्विटी शेयर तय किया गया है (“प्राइस बैंड”)।
न्यूनतम 37 इक्विटी शेयरों के लिए और उसके बाद 37 इक्विटी शेयरों के गुणांकों में बोलियां लगाई जा सकती हैं (“न्यूनतम बोली लॉट”)।
एंकर निवेशक बोली लगाने की तिथि मंगलवार, 8 सितंबर, 2026 होगी। बोली/ऑफर बुधवार, 9 सितंबर, 2026 को खुलेगा।
इस ऑफर में 1,500 मिलियन रुपये (150 करोड़ रुपये) तक का एक फ्रेश इश्यू (“फ्रेश इश्यू”) और 2,73,65,529 तक के इक्विटी शेयरों का ऑफर फॉर सेल शामिल है (जिन्हें फ्रेश इश्यू के साथ मिलाकर “ऑफर” कहा गया है)। प्रत्येक इक्विटी शेयर का अंकित मूल्य (फेस वैल्यू) 1 रुपये है।
कंपनी फ्रेश इश्यू से प्राप्त होने वाली शुद्ध राशि का उपयोग निम्नलिखित कार्यों के लिए करने का प्रस्ताव रखती है:
कंपनी द्वारा लिए गए कुछ बकाया ऋणों और उन पर बने ब्याज का आंशिक या पूरी तरह से भुगतान/समय से पहले भुगतान करना;
कंपनी के गोदामों और एक्सपीरियंस स्टोर्स के परिसरों (“परिसर”) के लिए लीज किराये/लाइसेंस शुल्क का भुगतान; और सामान्य कॉर्पोरेट उद्देश्य।
इस रेड हेरिंग प्रॉस्पेक्टस के माध्यम से पेश किए जाने वाले इक्विटी शेयरों को स्टॉक एक्सचेंज पर सूचीबद्ध करने का प्रस्ताव है। इस ऑफर के उद्देश्यों के लिए, नामित स्टॉक एक्सचेंज (डेजिग्नेटेड स्टॉक एक्सचेंज) एनएसई होगा।
मोतीलाल ओसवाल इन्वेस्टमेन्ट एडवाइजर्स लिमिटेड, एक्सिस कैपिटल लिमिटेड और आईआईएफएल कैपिटल सर्विसेज लिमिटेड (जिसे पहले आईआईएफएल सिक्योरिटीज लिमिटेड के नाम से जाना जाता था) इस ऑफर के बुक रनिंग लीड मैनेजर्स हैं।
यह ऑफर सेबी आईसीडीआर विनियमों के विनियमन 32(1) के साथ पठित एससीआरआर के नियम 19(2)(b) के अनुसार लाया जा रहा है। यह ऑफर सेबी आईसीडीआर विनियमों के विनियमन 6(1) के अनुसार बुक बिल्डिंग प्रक्रिया के माध्यम से किया जा रहा है, जिसके तहत नेट ऑफर का अधिकतम 50% हिस्सा योग्य संस्थागत खरीदारों (“क्यूआईबी” और इस हिस्से को “क्यूआईबी हिस्सा”) को आनुपातिक आधार पर आवंटन के लिए उपलब्ध होगा। बशर्ते कि हमारी कंपनी, बीआरएलएम के परामर्श से, सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार अपने विवेक से एंकर निवेशकों को क्यूआईबी हिस्से का 60% तक आवंटित कर सकती है (“एंकर निवेशक हिस्सा”)। इस एंकर निवेशक हिस्से का 40% तक निम्नलिखित रूप से आरक्षित किया जाएगा: (क) 33.33% तक घरेलू म्यूचुअल फंडों के लिए आरक्षित होगा; और (ख) 6.67% तक लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों और पेंशन फंडों के लिए आरक्षित होगा, जो कि सेबी आईसीडीआर विनियमों के अनुसार एंकर निवेशकों को शेयर आवंटन मूल्य (“एंकर निवेशक आवंटन मूल्य”) पर या उससे ऊपर घरेलू म्यूचुअल फंडों, लाइफ इंश्योरेंस कंपनियों और पेंशन फंडों से वैध बोलियां प्राप्त होने के अधीन है। एंकर निवेशक हिस्से में



