इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग, कानपुर मण्डल कानपुर द्वारा किया गया गौशालाओं का निरीक्षण।

अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग, कानपुर मण्डल कानपुर द्वारा किया गया गौशालाओं का निरीक्षण।

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान औरैया उत्तर 

औरैया : डा० विजयवीर चन्द्रयाल, अपर निदेशक ग्रेड-2 पशुपालन विभाग, कानपुर मण्डल कानपुर द्वारा विकास खण्ड ऐरवाकटरा एवं बिधूना के अस्थायी गो आश्रय स्थल ऐरवाटीकुर, बड़ीन तथा भिखरा का निरीक्षण किया गया। गौशालाओं के सभी अभिलेख पूर्ण पाये गये तथा इन गो आश्रय स्थलों में गंदगी, गोबर, कीचड़ आदि की साफ-सफाई एवं जलभराव की निकासी हेतु सम्बन्धित खण्ड विकास अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि प्रदेश में गोवंशों में लम्पी रोग की सम्भावना को देखते हुए आज से लम्पी रोधी टीकाकरण अभियान की शुरुवात कराई जा रही है तथा गोवंश संरक्षण में विशेष सर्तकता बरती जाए तथा संदिग्ध गोवंशों को किसी भी दशा में किसी भी गोशाला में संरक्षित न कराया जाये। उनके द्वारा ग्राम सरैया, ऐरवाटीकुर, भटौली एवं बेला में मा० मुख्यमंत्री निराश्रित गोवंश सहभागिता योजना में सुपुर्द किये गये गोवंशों के लाभार्थियों का मौके पर सत्यापन किया गया। डा० बिशन सिंह विकल, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी द्वारा विकास खण्ड भाग्यनगर के ग्राम तैयवपुर पथरा में क्षेत्रीय पशु चिकित्साधिकारी डा० बी०बी० यादव द्वारा कराये जा रहे लम्पी रोधी टीकाकरण कार्य का मौके पर स्थलीय सत्यापन करते हुए क्षेत्र में एल०एस०डी० बीमारी के बारे में क्षेत्रीय पशुपालकों से वार्ता कर एल०एस०डी० रोग की वस्तु स्थिति से अवगत हुए तथा रोग उपचार एवं रोकथाम की जानकारी प्रदान की गयी। अपर निदेशक पशुपालन विभाग द्वारा विकास खण्ड सभागार औरैया में जनपद के सभी पशु चिकित्साधिकारियों, पशुधन प्रसार अधिकारियों एवं वेटनरी फार्मासिस्ट की विभागीय लाभार्थीपरक योजनाओं के धरातल पर कियान्वयन हेतु निर्देशित करते हुए जनपद के समस्त उपमुख्य / पशु चिकित्साधिकारियों सहित मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को प्रतिदिवस अपरान्ह 12:30 बजे से 02:30 बजे तक ग्रामों में हो रहे टीकाकरण का स्थलीय निरीक्षण, सत्यापन, प्राथमिकता के अनुसार शीध्र अति शीघ्र टीकाकरण कराते हुए वहुउ‌द्देशीय पशु स्वास्थ्य शिविरों का आयोजन कर पशुपालक के द्वार पर पशुचिकित्सा की सुविधा का लाभ दिलायें। उक्त कार्यों के कियान्वयन में मोबाइल वेटरीनरी यूनिट 1962 का सहयोग लिया जाये।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button