इंडिया स्किल कम्पटीशन के लिए पंजीयन शुरू
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . संभागीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था के नोडल प्राचार्य ने जानकारी दी है कि इंडिया स्किल कम्पटीशन का आयोजन किया जा रहा है। इस हेतु वर्ष 2026-27 के लिए नवीन पंजीयन शुरू हो चुके हैं। पंजीयन की अंतिम तिथि 15 सितम्बर है। उम्मीदवार पंजीयन के लिए क्यूआर कोड अथवा लिंक https://www.skillindiadigital.gov.in/home के माध्यम से सीधे पंजीयन कर सकते हैं। उन्होंने अधिक से अधिक उम्मीदवारों से पंजीयन की करने की अपील की है।


