प्रशासनमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में 415 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई

जनसुनवाई में 415 आवेदन पत्रों में की गई सुनवाई

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा. कलेक्ट्रेट के मोहन सभागार में आयोजित जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी तथा डिप्टी कलेक्टर जितेंद्र तिवारी ने आम जनता के 415 आवेदन पत्रों में सुनवाई की।अपर कलेक्टर ने कहा कि सभी अधिकारी 7 दिन में जनसुनवाई के आवेदन पत्र का निराकरण करके ,प्रतिवेदन पोर्टल पर दर्ज करें ।आवेदक को भी आवेदन पत्र में की गई कार्रवाई से अवगत कराएं। जनसुनवाई में रामकृपाल यादव निवासी कुआं ने प्रधानमंत्री आवास योजना से बनाए गए घर में पुत्र अनिल यादव द्वारा अवैध कब्जा करके ताला लगाने की शिकायत की। अपर कलेक्टर ने एसडीएम गुढ़ को मौके पर जाकर कार्रवाई के निर्देश दिए। राकेश साकेत निवासी बरा ने ग्राम पंचायत में कराए जा रहे निर्माण कार्यों में आर्थिक अनियमिता की शिकायत की अपर कलेक्टर ने मुख्य कार्यकारी जनपद पंचायत सिरमौर को जांच कर कार्रवाई के निर्देश दिए परम चौधरी साकेत निवासी बेल्हाई ने आम रास्ते से अवैध कब्जा हटाने के संबंध में आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने तहसीलदार सिमरिया को आवेदन में कार्रवाई के निर्देश दिए। अंकुश पटेल निवासी बरौं ने ग्राम में सीसी रोड निर्माण के लिए आवेदन दिया अपर कलेक्टर ने सीईओ जनपद पंचायत सिरमौर को आवेदन में कार्रवाई के निर्देश दिए। राजकुमार यादव निवासी कौवाढान सरकारी रास्ते से अवैध कब्जा हटाने के आदेश का पालन करने के लिए आवेदन दिया। जनसुनवाई में कविता पाठक निवासी पटेहरा ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ देने के लिए आवेदन दिया अपर कलेक्टर ने जिला पंचायत को आवेदन के निराकरण के निर्देश दिए ।कामता प्रसाद पटेल निवासी दुवारी ने पुराने खसरे की नकल के लिए आवेदन दिया। अपर कलेक्टर ने प्रभारी अधिकारी अभिलेखागार को मांगी गई खसरे की नकल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। सुखलाल बंसल निवासी घुरहटी ने अतिवृष्टि से हुई हानिका मुआवजा देने के लिए आवेदन दिया ।अपर कलेक्टर ने तहसीलदार हुजूर को राजस्व परिपत्र 6-4 के तहत प्रकरण बनाकर राहत राशि मंजूर करने के निर्देश दिए। जनसुनवाई में सभी संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button