हरियाणापर्यावरणराज्य

हरियाणा में फिर बढ़ा पारा, पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गर्मी; 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 35 पार

हरियाणा में फिर बढ़ा पारा, पश्चिमी हवाओं ने बढ़ाई गर्मी; 10 से ज्यादा शहरों में तापमान 35 पार

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान हरियाणा राज्य 

चंडीगढ़: हरियाणा में मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के साथ पश्चिमी हवाओं का असर बढ़ गया है। तेज धूप और हवा में बदलाव के चलते दिन के साथ रात के तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 1.9 डिग्री सेल्सियस अधिक चल रहा है।

 

प्रदेश के हिसार, रोहतक, भिवानी, चरखी दादरी, गुरुग्राम, सिरसा, नारनौल और कुरुक्षेत्र समेत 10 से अधिक शहरों में अधिकतम तापमान 35 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया है। बढ़ती गर्मी और उमस से आम लोगों के साथ किसानों की चिंता भी बढ़ी है।

 

हिसार सबसे गर्म: हिसार में अधिकतम तापमान 38.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। रोहतक में 36.4, चरखी दादरी और सिरसा में 36.0, गुरुग्राम में 35.6 और भिवानी में 35.5 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

गुरुग्राम में न्यूनतम तापमान 21 डिग्री: न्यूनतम तापमान में भी मामूली बढ़ोतरी दर्ज की गई। गुरुग्राम में सबसे कम 21.0 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज हुआ। नूंह और सिरसा में 26.7, कुरुक्षेत्र में 26.4, अंबाला में 26.3 और हिसार में 25.2 डिग्री सेल्सियस तापमान रहा।

 

कपास किसानों को सतर्क रहने की सलाह: गर्मी और हवा में बढ़ी नमी के कारण कपास और नरमा की फसल में सफेद मक्खी, चेपा और गुलाबी सुंडी का प्रकोप बढ़ने की आशंका है। कृषि विशेषज्ञों ने किसानों को खेतों की लगातार निगरानी करने और कीटों का प्रकोप बढ़ने पर मौसम साफ रहने के दौरान विशेषज्ञों की सलाह के अनुसार दवा का छिड़काव करने को कहा है।

 

आगामी दिनों में कहीं-कहीं छिटपुट बारिश की संभावना को देखते हुए किसानों को फिलहाल खड़ी फसलों में सिंचाई रोकने की सलाह दी गई है। धान किसानों को जड़ घुन के प्रकोप पर नजर रखने तथा यूरिया का प्रयोग शाम के समय करने की सलाह दी गई है।

 

उमस से पशुओं और पोल्ट्री को बचाने के लिए शेड में उचित वेंटिलेशन, पंखों और साफ पानी की व्यवस्था रखने की भी सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button