
जनसेवा सहकारी बँक का 54वाँ स्थापना दिवस समारोह
पर्यावरणाचे संरक्षण और संवर्धन करने के लिए समर्पित वृक्षदाई प्रतिष्ठान, श्रीक्षेत्र देहू को ‘जनसेवा पुरस्कार 2026’ से किया जाएगा सम्मानित
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे: जनसेवा सहकारी बँक लि.,हडपसर, पुणे के 54वें स्थापना दिवस समारोह के अवसर पर इस वर्ष का ‘जनसेवा पुरस्कार 2026’ पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन के क्षेत्र में समर्पित कार्य करने वाली संस्था ‘वृक्षदाई प्रतिष्ठान, श्रीक्षेत्र देहू’ को प्रदान किया जाएगा. यह पुरस्कार समारोह शनिवार, 24 अक्टूबर 2026 को शाम 6 बजे विठ्ठल तुपे पाटील नाट्यगृह, माळवाडी, हडपसर में आयोजित किया जाएगा. पुरस्कार का स्वरूप रु. 1,01,000 का चेक, सम्मान चिह्न और प्रशस्ति पत्र प्रदान किया जाएगा. बँक के 54वें स्थापना दिवस समारोह के अध्यक्ष के रूप में एयर मार्शल (सेवानिवृत्त) भूषण गोखले उपस्थित रहेंगे. केंद्रीय राज्यमंत्री (सहकार व नागरी विमान वाहतूक) और खासदार मुरलीधर मोहोळ समारोह के मुख्य अतिथि होंगे. प्रसिद्ध मानसोपचारतज्ञ डॉ. नंदकुमार मुलमुले मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित लोगों को ‘सुखाचा शोध’ विषय पर संबोधित करेंगे. इस अवसर पर पुणे शहर के जनप्रतिनिधियों सहित अनेक गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहेंगे. यह जानकारी जनसेवा सहकारी बँक लि.चे अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र हिरेमठ, संचालक राजेंद्र वालेकर, संचालक सचिन शिरुडे , संचालक राजन वडके और मुख्य कार्यकारी अधिकारी शिरीष पोळेकर ने पत्रकार परिषद में दी.


