प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

अपर कलेक्टर ने किया संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण 

अपर कलेक्टर ने किया संजय गांधी अस्पताल का निरीक्षण 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

 रीवा . शासकीय संजय गांधी अस्पताल विन्ध्य क्षेत्र का सबसे बड़ा अस्पताल है। इसकी उपचार व्यवस्थाओं को बेहतर करने के लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। अस्पताल की व्यवस्थाओं की मानीटरिंग के लिए कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने राजस्व अधिकारियों की तैनाती की है। उनके द्वारा अस्पताल का नियमित रूप से निरीक्षण किया जा रहा है। इस क्रम में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने सुबह 10.30 बजे अस्पताल का निरीक्षण किया। अपर कलेक्टर ने मौके पर उपस्थित अधीक्षक डॉ. प्रियंक शर्मा से ड्यूटी चार्ट के अनुसार डॉक्टरों की उपस्थिति, साफ-सफाई व्यवस्था तथा अस्पताल में भर्ती मरीजों के साथ केवल एक सहायक की अनुमति के संबंध में दिए गए निर्देश के परिपालन की जानकारी ली। अधीक्षक ने बताया कि सभी वार्डों में तैनात सुरक्षाकर्मी केवल एक व्यक्ति को ही वार्ड में प्रवेश दे रहे हैं। कलेक्टर महोदय के निर्देशों के अनुसार वार्डों में सफाई के लिए अतिरिक्त सफाईकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। निरीक्षण के समय अन्य डॉक्टर्स भी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button