टोल फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नम्बर जारी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . शासन द्वारा बिना पंजीयन के संचालित कारखाने और व्यावसायिक संस्थानों की जानकारी देने के लिए टोल फ्री श्रमिक हेल्पलाइन नम्बर 18002338888 जारी किया गया है। इस संबंध में जिला श्रम पदाधिकारी श्रीमती संध्या सिंह ने बताया कि कोई भी जागरूक व्यक्ति श्रम प्रहरी के रूप में टोल फ्री नम्बर पर फोन करके अपंजीकृत कारखाने अथवा अन्य व्यावसायिक संस्थान के संबंध में जानकारी दे सकता है। श्रमिकों के हितों की रक्षा करना हम सबका सामाजिक दायित्व है।

