इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

एसएसपी ने जनसुनवाई में सुनी फरियादियों की समस्याएं

शिकायतों के गुणवत्तापूर्ण और त्वरित निस्तारण के दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा:। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक इटावा बृजेश कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को पुलिस कार्यालय में नियमित जनसुनवाई की। इस दौरान जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों से अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे फरियादियों की शिकायतें गंभीरता से सुनी गईं और उनके प्रार्थना पत्र प्राप्त किए गए।

 

एसएसपी ने फरियादियों को उनकी शिकायतों के न्यायोचित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण का आश्वासन दिया। उन्होंने संबंधित राजपत्रित पुलिस अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों से वार्ता कर शिकायतों के प्रभावी निस्तारण के लिए आवश्यक निर्देश दिए।

 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर त्वरित और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि फरियादियों की समस्याओं का समयबद्ध समाधान करना इटावा पुलिस की प्राथमिकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button