
बाल सुरक्षा और महिला कल्याण को लेकर एएसपी ने की बैठक
संबंधित विभागों के अधिकारियों को प्रभावी कार्ययोजना के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया, प्रतिनिधि। अपर पुलिस अधीक्षक औरैया की अध्यक्षता में पुलिस कार्यालय स्थित सभागार कक्ष में बाल सुरक्षा एवं महिला कल्याण से जुड़े कार्यक्रमों को राज्य सरकार की मंशा के अनुरूप प्रभावी ढंग से संचालित करने के उद्देश्य से संबंधित विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ बैठक आयोजित की गई।
बैठक में बाल सुरक्षा और महिला कल्याण से संबंधित विभिन्न विषयों पर विभागों के बीच समन्वय एवं सहयोग को लेकर चर्चा की गई। अपर पुलिस अधीक्षक ने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं एवं कार्यक्रमों को प्रभावी ढंग से लागू करने पर जोर दिया।
उन्होंने कहा कि बाल सुरक्षा और महिला कल्याण से जुड़े मामलों में संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर समयबद्ध एवं प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। बैठक में संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।



