तीर्थयात्रियों के पंजीयन के लिए लिंक जारी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना से जिले के वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क तीर्थयात्रा कराने के लिए रीवा से 12 अक्टूबर को तीर्थदर्शन ट्रेन तिरूपति-श्रीकालहस्ती के लिए रवाना होगी। यह ट्रेन 18 अक्टूबर को वापस आएगी। इस संबंध में अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी ने बताया कि पात्र वरिष्ठ नागरिकों का तीर्थयात्रा के लिए पंजीयन 23 सितम्बर तक किया जाएगा। पंजीयन के लिए नगर निगम रीवा, सभी नगरीय निकाय, तहसील कार्यालय एवं जनपद पंचायतों को लिंक जारी कर दी गई है। डीपीएमएस डॉट एमपी डॉट एनआईसी डॉट इन पोर्टल में उपलब्ध लिंक पर संबंधित अधिकारी तीर्थयात्रियों का पंजीयन कराएं।

