प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

सेवा संकल्प अभियान में उपलब्धियों का करें प्रचार-प्रसार – कलेक्टर 

सेवा संकल्प अभियान में उपलब्धियों का करें प्रचार-प्रसार – कलेक्टर 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा : जिले भर में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक सेवा संकल्प अभियान चलाया जाएगा। अभियान के प्रथम दिन विभिन्न योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के घरों में आशीर्वाद का दीप जलाकर अभियान का शुभारंभ होगा। अभियान के दौरान 17 अक्टूबर तक 13 तरह की गतिविधियों से जुड़े कार्यक्रम जिले भर में आयोजित किए जाएंगे। कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने सभी कार्यालय प्रमुखों को सेवा संकल्प अभियान के दौरान विभागीय उपलब्धियों और विकास कार्यों का व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए हैं। कलेक्टर ने कहा है कि सभी कार्यालय प्रमुख विभागीय योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की कम से कम 10 वीडियो बाइट जनसम्पर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं। इसी तरह बड़े विकास कार्यों और हितग्राहियों की सफलता की कम से कम 15 कहानियाँ भी अच्छे फोटोग्राफ्स के साथ जनसंपर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं। सड़क, पुल, नल-जल योजना, फ्लाईओवर, नहरें, बड़े अस्पताल भवन, सांदीपनि विद्यालय तथा अन्य बड़े निर्माण कार्यों से विकास को गति मिली है। रीवा एयरपोर्ट के निर्माण से रीवा से पाँच स्थानों के लिए सीधी विमान सेवा उपलब्ध हो गई है। इन उपलब्धियों और बदलावों के संबंध में भी विवरण जनसम्पर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं। विकास कार्यों से जुड़ी सकारात्मक कहानियाँ, सोशल मीडिया इन्फ्लूएंशर्स के माध्यम से तैयार कराकर जनसम्पर्क कार्यालय को उपलब्ध कराएं जिससे इनका सोशल, प्रिंट और इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में समुचित प्रचार-प्रसार किया जा सके। जिला जनसम्पर्क अधिकारी विभिन्न विभागों से प्राप्त जानकारियों के आधार पर जिले का डेटा बैंक तैयार करें

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button