प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रोजगार मेला कन्या महाविद्यालय में 16 सितंबर को

रोजगार मेला कन्या महाविद्यालय में 16 सितंबर को

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . युवा संगम कार्यक्रम के तहत शासकीय कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय रीवा में 16 सितंबर को वृहद रोजगार मेला आयोजित किया जायेगा। रोजगार मेले में रीवा जिले के बेरोजगार युवक-युवतियों को विभिन्न कंपनियों में रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जाएंगे। रोजगार मेले में 20 कंपनियों द्वारा युवाओं का चयन किया जाएगा। इस संबंध में उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में आने वाले युवाओं के पंजीयन सुबह 10 बजे से 2 बजे तक किया जाएगा। मेले में शामिल होने वाले युवाओं के लिए आयु सीमा तथा शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। रोजगार मेले में शामिल होने के लिए युवाओं की आयु 18 से 38 वर्ष के बीच होनी चाहिए। कक्षा 10वीं, 12वीं, स्नातक, स्नातकोत्तर, एमबीए, समस्त ट्रेडों से आईटीआई उत्तीर्ण तथा मेकेनिकल इंजीनियरिंग में डिप्लोमा प्राप्त युवा रोजगार मेले में शामिल हो सकते हैं। वेतन एवं भत्ते 12 हजार रुपए से 25 हजार रुपए कंपनीवाइज अलग-अलग निर्धारित किया गया है। रोजगार मेले में आने वाले युवाओं को अपने साथ समग्र आईडी, मूल अंकसूची की छायाप्रति, निवास प्रमाण पत्र की छायाप्रति, आधार कार्ड या वोटर आईडी, रोजगार कार्यालय का जीवित पंजीयन एवं नवीनतम दो पासपोर्ट साइज के फोटो लाना अनिवार्य होगा।

उप संचालक रोजगार अनिल दुबे ने बताया कि रोजगार मेले में वेलेस्पन कॉर्प लि. अंजर गुजरात, वर्धमान यार्न्स सतलापुर मण्डीदीप भोपाल, एमआरएफ टायर्स दाहेज गुजरात, प्रगतिशील बायोटेक प्रा. लि. रीवा, यूनो मिंडा ईवी सिस्टम गुरूग्राम हरियाणा, एचडीएफसी लाइफ इंश्योरेंस रीवा, देखभाल रीवा, प्रगतिशील एग्रोटेक प्रा. लि. रीवा, टाटा इलेक्ट्रानिक्स बैंगलोर, बैंक आफ बड़ौदा क्रेडिट कार्ड, गोकुलदास एक्सपोर्टस लि. बैंगलोर, आईटीसी लिमिटेड, प्रभा बायोप्लान्टस प्रा. लि. रीवा, ट्राइडेंट कंपनी बुधनी गुजरात, एक्सस्लेपिएस वेलनेस प्रा. लि. रीवा, एसबीआई क्रेडिट कार्ड म.प्र., वेयर हाउस, सीआईआई माडल कॅरियर सेंटर, फोक्सकॉन कंपनी बैंगलोर तथा प्रतिभा सिंटेक्स प्रा. लि. पीथमपुर इंदौर की कंपनियां शामिल हो रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button