प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति 17 सितम्बर तक 

भूमि आवंटन के संबंध में आपत्ति 17 सितम्बर तक 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा : नायब तहसीलदार हुजूर नगर यतशी शुक्ला ने बताया है कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय निर्माण के लिए पुलिस अधीक्षक द्वारा शासकीय भूमि आवंटन का आवेदन कलेक्टर कार्यालय में प्रस्तुत किया गया है। इसके लिए कलेक्टर न्यायालय में ग्राम बोदा की शासकीय भूमि नम्बर 1225/1 रकबा 0.02 हेक्टेयर एवं भूमि क्रमांक 1228/1 रकबा 0.125 हेक्टेयर के आवंटन के लिए आवेदन किया गया है। इस भूमि के आवंटन के संबंध में यदि किसी व्यक्ति को आपत्ति हो तो वह 17 सितम्बर तक नायब तहसीलदार हुजूर नगर कार्यालय में आपत्ति दर्ज करा सकता है। आपत्ति के निराकरण के बाद भूमि आवंटन की कार्यवाही की जाएगी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button