प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

चाकघाट वृत्त में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, अवैध मदिरा और लाहन जब्त

चाकघाट वृत्त में आबकारी विभाग ने की कार्रवाई, अवैध मदिरा और लाहन जब्त

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा : सहायक आबकारी आयुक्त रीवा के निर्देशन में गत दिवस आबकारी टीम द्वारा वृत्त-चाकघाट के विभिन्न गांवों में दबिश देकर व्यापक छापामार कार्रवाई की गई। इस दौरान कई आरोपियों के ठिकानों से अवैध देशी-अंग्रेजी शराब, हाथ भट्टी मदिरा और महुआ लाहन जब्त किया गया। इस पूरी छापामार कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग ने कुल 11 प्रकरण दर्ज करते हुए 2020 किलोग्राम महुआ लाहन, 102 लीटर हाथ भट्टी मदिरा, 100 पाव देशी प्लेन, 20 पाव अंग्रेजी शराब और 20 केन बियर बरामद की है। जब्त की गई इस पूरी सामग्री की अनुमानित कीमत लगभग दो लाख 33 हजार 600 रुपये आंकी गई है। सभी आरोपियों के खिलाफ मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1)(क)(च) के तहत मामले पंजीकृत किए गए हैं। सहायक आबकारी आयुक्त ने कहा है कि जिले में अवैध मदिरा के कारोबार के खिलाफ यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

 

सहायक आबकारी आयुक्त ने बताया कि आबकारी टीम ने ग्राम जमुई मोड़ स्थित अंकित कुमार जायसवाल के ठिकाने से 50 पाव देशी प्लेन, 10 पाव 8 पीएम व्हिस्की, 10 पाव लंडन प्राइड और 20 केन माउन्ट 6000 बियर जब्त की। वहीं ग्राम दाढ़ निवासी दीपक गुप्ता के कब्जे से 50 पाव देशी प्लेन मदिरा बरामद की गई। टीम ने ग्राम बड़ागाँव में अवैध शराब निर्माण पर शिकंजा कसते हुए देवलाल प्रजापति, शास्त्री प्रसाद प्रजापति, सुशीला देवी प्रजापति और रामसुचित प्रजापति के परिसरों से कुल 420 किलोग्राम महुआ लाहन और 42 लीटर हाथ भट्टी शराब पकड़ी गई। ग्राम बाबूपुर खडारी में राजा माझी, प्रभा माझी, छोटकी माझी, गीता माझी और ज्योति माझी के ठिकानों से टीम ने 1600 किलोग्राम महुआ लाहन तथा 60 लीटर हाथ भट्टी मदिरा जब्त की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button