रीवाप्रशासनमध्य प्रदेश

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर आज

सेवा संकल्प अभियान में रक्तदान शिविर आज

उप मुख्यमंत्री सेवा संकल्प अभियान में आयोजित रक्तदान शिविर का करेंगे शुभारंभ  

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा  सेवा संकल्प अभियान जिले भर में 17 सितम्बर से 17 अक्टूबर तक आयोजित किया जा रहा है। अभियान का शुभारंभ पीड़ित मानवता की सेवा के लिए स्वैच्छिक रक्तदान शिविर से किया जा रहा है। जिला स्तरीय रक्तदान शिविर कृष्णा राजकपूर आडिटोरियम में 17 सितम्बर को सुबह 9 बजे से आयोजित किया जा रहा है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल सेवा संकल्प अभियान तथा रक्तदान शिविर का शुभारंभ करेंगे। इस शिविर में सेवा संकल्प अभियान के लिए नियुक्त किए गए प्रभारी अधिकारी अतिरिक्त मुख्य सचिव तथा कृषि उत्पादन आयुक्त श्री केसी गुप्ता भी शामिल होंगे। शिविर में 700 यूनिट रक्त संग्रह का लक्ष्य रखा गया है।

इस संबंध में कलेक्टर नरेन्द्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि सेवा संकल्प अभियान में जिला स्तर के साथ-साथ सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्रों में भी रक्तदान शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इनमें सौ-सौ यूनिट रक्त संचय का लक्ष्य रखा गया है। कृष्णा राजकपूर ऑडिटोरियम में रक्तदान शिविर के लिए स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें तैनात की गई हैं। स्वयंसेवक के रूप में एनसीसी तथा एनएसएस के विद्यार्थी तैनात रहेंगे। शिविर को सफल बनाने के लिए जनप्रतिनिधियों, स्वयंसेवी संस्थाओं के प्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, खिलाड़ियों, विद्यार्थियों, विभिन्न सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों, व्यापारी संघ, उद्योग संघ तथा अन्य संगठनों के सदस्य स्वैच्छिक रक्तदान करेंगे। रक्तदान से शरीर को किसी भी तरह की हानि नहीं होती है। कलेक्टर ने आम जनता से रक्तदान की अपील करते हुए कहा है कि आपके द्वारा किया गया रक्तदान किसी को जीवनदान देता है। आप जितना रक्तदान करते हैं उसकी भरपाई प्राकृतिक रूप से शरीर कुछ ही दिन में कर देता है। रक्तदान करने से शरीर में नए रक्त का निर्माण होता है। 18 वर्ष से अधिक आयु का हर स्वस्थ व्यक्ति तीन महीने में एक बार रक्तदान कर सकता है। रक्तदान करने से हृदय रोग कैंसर से बचाव भी होता है।

 

वारी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button