प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिले के 29744 हितग्राहियों को मिलेंगे स्वामित्व योजना के भू-अधिकार पंजीयन प्रमाण पत्र

जिले के 29744 हितग्राहियों को मिलेंगे स्वामित्व योजना के भू-अधिकार पंजीयन प्रमाण पत्र

भू अधिकार पंजीयन के लिए विशेष अभियान 17 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक 

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

  रीवा . जिले भर में स्वामित्व योजना के तहत पात्र हितग्राहियों को भू-अधिकार प्रमाण पत्र पंजीयन का लाभ नि:शुल्क दिया जा रहा है। भू स्वामियों के मोबाइल नंबर पर व्हाट्सएप के माध्यम से उनके भू-अधिकार पंजीयन प्रमाण पत्र प्राप्त होंगे। इसके लिए सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक जिले भर में विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के दौरान रीवा जिले में कुल 29744 भू-स्वामियों को पंजीयन प्रमाण पत्र दिए जा रहे हैं। सेवा संकल्प अभियान के प्रथम दिन 17 सितम्बर को इनका वर्चुअल माध्यम से वितरण किया जाएगा। इस संबंध में कलेक्टर नरेंद्र कुमार सूर्यवंशी ने बताया कि जिले की तहसील हुजूर नगर में 667, हुजूर ग्रामीण तहसील में 4138 तथा सेमरिया में 1132 भू-स्वामियों को पंजीयन प्रमाण पत्र दिए जाएंगे। इसी तरह तहसील सिरमौर में 3024, रायपुर कर्चुलियान में 1138, मनगवां में 1225, त्योंथर में 9098, जवा में 7644 तथा तहसील गुढ़ में 1678 भू स्वामियों को पंजीयन प्रमाण पत्र प्रदान किए जाएंगे। अभियान के लिए अपर कलेक्टर श्रीमती सपना त्रिपाठी को नोडल अधिकारी बनाया गया है। पंजीयन प्रमाण पत्र तैयार करने के लिए पटवारी द्वारा भू स्वामियों की सारा ऐप पर ई केवाईसी की जा रही है। इसके लिए 512 पटवारी तथा 19 राजस्व निरीक्षक तैनात किए गए हैं। जिले में 29 तहसीलदार एवं नायब तहसीलदार पंजीयन प्रमाण पत्र जारी करेंगे। अभियान से जुड़े अधिकारियों और कर्मचारियों को प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इस योजना के तहत संपत्तियों की रजिस्ट्री नि:शुल्क है। इसमें किसी भी तरह का स्टाम्प शुल्क उपकर या पंजीयन शुल्क नहीं लगेगा। इस योजना से भू स्वामियों का पंजीयन सारा ऐप के माध्यम से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button