
प्रधानमंत्री श्री मोदी के जन्म दिन पर जगमगाएगा मऊगंज
घर-आंगन सहित प्रमुख स्थलों में जलेंगे दीपक
सेवा से संकल्प अभियान के तहत 17 सितंबर को सिविल हॉस्पिटल मऊगंज में रक्तदान शिविर
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा, सुशासन और राष्ट्र निर्माण में योगदान के सम्मान में उनके जन्मदिवस 17 सितंबर की शाम 7 बजे जिले में भव्य दीप प्रज्ज्वलन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर जिले भर में 12 लाख 51 हजार से अधिक दीप प्रज्ज्वलित कर प्रधानमंत्री श्री मोदी के गरीबों, किसानों और युवाओं के कल्याण तथा विकास के लिए किए गए कार्यों और सुशासन के प्रति जन-आभार व्यक्त किया जाएगा।
कलेक्टर संजय कुमार जैन ने बताया कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले ‘सेवा से संकल्प अभियान’ के अंतर्गत जिले में विभिन्न जनसेवा, जागरूकता, सहभागिता एवं रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की जायेंगी। संकल्प सेवा अभियान के दौरान 17 सितंबर दिन गुरुवार को शाम 7 बजे जिले की ग्राम पंचायतों व नगरीय निकाय के वार्डों के अलावा सभी में प्रमुख स्थलों सहित हितग्राही मूलक योजनाओं के हितग्राही भी अपने घर-आंगन में आशीर्वाद का दीया जलाएंगे।
उन्होंने बताया कि 17 सितंबर को जिला के देवतालाब मंदिर और शिव मंदिर हाटा में 51 हजार दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे । इसके साथ की कलेक्ट्रेट परिसर में 11000 दीपक तथा 870 शासकीय विद्यालय में 500 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे, जिले के सभी शासकीय महाविद्यालयों में 1000 दीपक जलाए जाएंगे साथ ही 1037 आंगनबाड़ी केंद्र में 151 दीपक , पुलिस कंट्रोल रूम 5100 दीपक प्रज्ज्वलित किए जाएगे। नगरीय निकाय के सभी वार्डाे में 500 आर्शीवाद के दीपक जलाये जाएगे साथ ही जिले की 256 ग्राम पंचायतों में भी 500-500 दीपक प्रज्ज्वलित होगे।
जरूरतमंदों की जीवनरक्षा के लिए अधिक से अधिक लोगों से रक्तदान की अपील कलेक्टर – कलेक्टर संजय कुमार जैन में बताया कि 17 सितंबर को सिविल हॉस्पिटल मऊगंज, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हनुमना, सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नईगढ़ी में रक्तदान शिविर आयोजित किया जाएगा। शिविर के माध्यम से लोगों को रक्तदान के प्रति जागरूक करने के साथ जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करने का प्रयास किया जाएगा। जिला प्रशासन ने जिले के नागरिकों, युवाओं, सामाजिक संगठनों एवं जनप्रतिनिधियों सहित सभी पात्र रक्तदाताओं से शिविर में अधिक से अधिक संख्या में सहभागिता करने की अपील की है। रक्तदान को मानव सेवा का महत्वपूर्ण माध्यम बताते हुए कहा गया है कि किसी व्यक्ति द्वारा किया गया रक्तदान दुर्घटना में घायल, गंभीर बीमारी से जूझ रहे मरीज, गर्भवती महिलाओं तथा अन्य जरूरतमंद मरीजों के लिए जीवनरक्षक साबित हो सकता है। उन्होंने जिले के नागरिकों से अपील की गई है कि वे 17 सितंबर को जिला चिकित्सालय पहुंचकर अपनी क्षमता के अनुसार रक्तदान करें और इस पुनीत कार्य में सहभागी बनें। एक यूनिट रक्त किसी जरूरतमंद के जीवन को बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है। ‘सेवा से संकल्प’ अभियान के तहत आयोजित यह रक्तदान शिविर समाज में मानवता, सेवा और परस्पर सहयोग की भावना को मजबूत करने का अवसर भी बनेगा।
