अनुसूचित जातिवर्ग के हितग्राहियों का पंजीयन करायें
रीवा : अनुसूचित जाति वर्ग के हितग्राहियों को लाभांवित करने के उद्देश्य से एमपी टास पोर्टल में अनुसूचित जाति कल्याण की विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है। जिला संयोजक अनुसूचित जाति/जनजाति कार्य विभाग एसडी सिंह परिहार ने शासकीय व अशासकीय महाविद्यालयों के प्राचार्यों से अपेक्षा की है कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति/आवास सहायता योजनाओं से लाभांवित होने वाले अनुसूचित जाति वर्ग के विद्यार्थियों का प्रोफाइल पंजीयन अनिवार्य रूप से करायें, ताकि वर्ष 2021-22 की छात्रवृत्ति/आवास सहायता योजना के स्वीकृत एवं भुगतान की कार्यवाही संपन्न हो सकें।



