
विधिक साक्षरता शिविर संपन्न
विशाल समाचार टीम
रीवा :जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा प्रधान जिला न्यायाधीश श्री आर.सी. वाष्र्णेंय के मार्गदर्शन एवं सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण श्री विपिन कुमार लवानिया के नेतृत्व में आजादी का अमृत महोत्सव कार्यक्रम के अंतर्गत गत दिवस ग्राम छिजवार में विधिक चेतना प्रसारित करने के उद्देश्य से ग्राम छिजवार में विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में मुख्य अतिथि श्री विपिन कुमार लवानिया, सचिव जिला विधिक सेवा प्राधिकरण ने कहा कि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण विधिक चेतना प्रसारित करने का कार्य करता है। उन्होंने लोक अदालत के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि लोक अदालत मामलों को सुलझाने का सस्ता ,सुलभ व त्वरित माध्यम है। लोक अदालत के माध्यम से मामलों के निपटने पर उसकी कोई अपील व रिवीजन नहीं होती क्योंकि मामला दोनों पक्षों द्वारा समझौते के माध्यम से निराकृत किया जाता है। लोक अदालत में दोनों पक्षों की विजय होती है।
जिला विधिक सहायता अधिकारी श्री अभय कुमार मिश्रा ने नि:शुल्क विधिक सहायता योजना के बारें में जानकारी देते हुए कहा कि समाज के कमजोर वर्गो के लिए न्याय तक पहुॅच आसान है, क्योंकि जिला विधिक सेवा प्राधिकरण समाज के कमजोर वर्गो को न्याय तक पहुॅच दिलवाने के लिए कृत संकल्पित है। अधिवक्ता लोकेश तिवारी ने विभिन्न श्रम कानूनों जैसे कारखाना अधिनियम, न्यूनतम वेतन अधिनियम, मजदूरी संदाय अधिनियम, बाल श्रम निषेध अधिनियम के बारें में विस्तार जानकारी दी। अधिवक्ता कौशलेश पटेल ने मीडिएशन प्रक्रिया के बारें में बताया। कार्यक्रम में छिजवार निवासी आर.एन. द्विवेदी ने आभार व्यक्त किया। शिविर में पैरालीगल वालेटियर्स एवं रीजनल इनवायरमेंटल एण्ड ह्युमिनिटी ऑर्गेनाइजेशन के अध्यक्ष धर्मेन्द्र कुमार नापित समेत छिजवार ग्रामवासी व श्रमिक उपस्थित रहे


