
सामाजिक कार्यकर्ता किरण सूर्यवंशी आरपीआई (आठवले) की क्रिश्चियन आघाड़ी में शामिल
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे। मुंढवा क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता किरण सूर्यवंशी ने शुक्रवार को रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की क्रिश्चियन आघाड़ी में प्रवेश किया। उनके पार्टी में शामिल होने के अवसर पर आरपीआई के पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, शहर सचिव महिपाल वाघमारे, श्याम सडफुले, क्रिश्चियन आघाड़ी के पुणे शहर अध्यक्ष क्रिस्टोफर राजमणी, महिला अध्यक्ष डॉर्थी थॉमस, शहर सचिव स्टेनली नादन, उपाध्यक्ष अरुण पवार, रणजीत शेंडगे, डेविल चांडेकर सहित पार्टी के कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इस अवसर पर किरण सूर्यवंशी ने कहा कि वे लंबे समय से समाज के जरूरतमंद और निचले तबके के लोगों के लिए काम करते आ रहे हैं। आरपीआई में शामिल होने से उन्हें सामाजिक कार्यों के लिए एक बेहतर मंच मिला है। उन्होंने कहा कि मुंढवा क्षेत्र के गरीब और आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए पार्टी का सहयोग मिलेगा।



