प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

पुनौरा थाना कांड में गिरफ्तारी नहीं होने की खबर का पुलिस ने किया खंडन

पुनौरा थाना कांड में गिरफ्तारी नहीं होने की खबर का पुलिस ने किया खंडन

रिपोर्ट कुणाल किशोर पर

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी। पुनौरा थाना क्षेत्र में जानलेवा हमले के मामले में विभिन्न मीडिया एवं डिजिटल माध्यमों पर प्रसारित “52 दिन बाद भी गिरफ्तारी नहीं” तथा “3 लोगों पर मारपीट का आरोप” संबंधी खबरों का पुलिस ने खंडन किया है।

 

पुलिस के अनुसार, वादी के लिखित आवेदन के आधार पर पुनौरा थाना कांड संख्या 165/26 दर्ज किया गया था। पुलिस ने बताया कि उक्त मामले में अभियुक्त गौतम साह को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजा जा चुका है। वहीं, अभियुक्त गजाधर साह द्वारा न्यायालय के समक्ष आत्मसमर्पण किया जा चुका है।

 

पुलिस का कहना है कि ऐसे में अभियुक्तों की गिरफ्तारी नहीं होने से संबंधित प्रसारित खबर तथ्यात्मक रूप से सही नहीं है। मामले में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की विधिसम्मत कार्रवाई की जा रही है तथा तथ्यों एवं साक्ष्यों के आधार पर निष्पक्ष कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है।

 

पुलिस ने आमजन एवं मीडिया प्रतिनिधियों से अपील की है कि किसी भी सूचना को प्रसारित करने से पूर्व उसके तथ्यों की पुष्टि कर लें और अपुष्ट अथवा भ्रामक खबरों के प्रसार से बचें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button