
महिला हेल्प डेस्क पर फरियादियों की समस्याओं का त्वरित समाधान
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान सीतामढ़ी बिहार
सीतामढ़ी। पुलिस अधीक्षक, सीतामढ़ी के निर्देशानुसार जिले के सभी थानों में स्थापित महिला हेल्प डेस्क के माध्यम से महिला फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता एवं गोपनीयता के साथ सुना जा रहा है।
महिला हेल्प डेस्क पर प्राप्त प्रत्येक आवेदन पर प्रभारी द्वारा त्वरित एवं न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस का उद्देश्य महिला फरियादियों को सुरक्षित एवं सहज वातावरण उपलब्ध कराते हुए उनकी शिकायतों का नियमानुसार समाधान करना है।
पुलिस विभाग द्वारा महिलाओं से संबंधित शिकायतों के निस्तारण में संवेदनशीलता बरतने तथा प्रत्येक मामले में तथ्यों के आधार पर आवश्यक विधिसम्मत कार्रवाई करने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।


