
उप मुख्यमंत्री ने मनकामेश्वर मंदिर में की पूजा-अर्चना
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा . उप मुख्यमंत्री श्री राजेंद्र शुक्ल ने कोठी कंपाउण्ड स्थित मनकामेश्वर मंदिर में पूजा-अर्चन किए। इस दौरान उन्होंने मंदिर परिसर में चल रहे सौंदर्यीकरण कार्य का निरीक्षण कर संबंधित अधिकारियों को निर्माण कार्यों के सबंध में निर्देश दिए। मनकामेश्वर शिव मंदिर रीवा शहर का प्राचीन शिव मंदिर है। इसका जन सहयोग से जीर्णोद्धार किया जा रहा है। इस अवसर पर नगर निगम अध्यक्ष श्री व्यंकटेश पाण्डेय एवं अन्य गणमान्य जन उपस्थित रहे।



