
कमिश्नर आज करेंगे नगरीय निकायों की समीक्षा
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान रीवा मध्य प्रदेश
रीवा. नगरीय निकायों की संभागीय समीक्षा बैठक 23 सितम्बर को सुबह 11.30 बजे से संभागीय कमिश्नर कार्यालय सभाकक्ष रीवा में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता रीवा संभाग के कमिश्नर शीलेन्द्र सिंह करेंगे। बैठक में संभाग के सभी नगर निगम आयुक्त और मुख्य नगर पालिका अधिकारी उपस्थित रहेंगे। बैठक में अमृत योजना, पीएमएवाई, कायाकल्प योजना, संबल योजना, राजस्व वसूली, सीएम हेल्पलाइन प्रकरणों के निराकरण सहित विभिन्न एजेण्डा बिन्दुओं की समीक्षा की जाएगी।


