प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा में स्वास्थ्य व्यवस्थाओं का जिलाधिकारी ने लिया जायजा

 

मरीजों को बेहतर एवं सहज स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराने पर दिया जोर

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

जिलाधिकारी, सीतामढ़ी श्री तनय सुल्तानिया ने गुरुवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनबरसा का निरीक्षण कर स्वास्थ्य सेवाओं एवं अस्पताल की व्यवस्थाओं का विस्तृत जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में उपलब्ध चिकित्सा सुविधाओं, मरीजों को मिल रही सेवाओं तथा विभिन्न इकाइयों के संचालन की स्थिति की जानकारी ली।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने ओपीडी, इमरजेंसी, एक्स-रे कक्ष, दवा वितरण केंद्र सहित अस्पताल के विभिन्न हिस्सों का भ्रमण किया। संबंधित पदाधिकारियों एवं स्वास्थ्य कर्मियों से सेवाओं के संचालन, दवाओं की उपलब्धता, जांच सुविधाओं तथा मरीजों को दी जा रही चिकित्सा सहायता के संबंध में जानकारी प्राप्त की।

जिलाधिकारी ने अस्पताल में उपचाररत मरीजों एवं उनके परिजनों से सीधे संवाद कर स्वास्थ्य सेवाओं के संबंध में उनका फीडबैक भी लिया। उन्होंने मरीजों से दवा, जांच, चिकित्सकीय परामर्श एवं अन्य सुविधाओं की उपलब्धता के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं को अधिक प्रभावी बनाने के लिए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल आने वाले मरीजों को बिना अनावश्यक विलंब के चिकित्सकीय परामर्श, आवश्यक जांच एवं दवा की सुविधा उपलब्ध होनी चाहिए। इमरजेंसी सेवाओं को हर समय सक्रिय एवं तत्पर रखने पर भी उन्होंने विशेष बल दिया।

उन्होंने अस्पताल में आवश्यक दवाओं एवं जांच की सुविधाओं की नियमित उपलब्धता सुनिश्चित करने तथा मरीजों एवं उनके परिजनों के लिए बेहतर एवं सुविधाजनक वातावरण बनाए रखने का निर्देश दिया। अस्पताल परिसर में साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था को लेकर भी विशेष सतर्कता बरतने को कहा।

 

उन्होंने सभी संबंधित पदाधिकारियों को दिए गए निर्देशों का समयबद्ध अनुपालन सुनिश्चित करने तथा स्वास्थ्य केंद्र की व्यवस्थाओं में लगातार सुधार लाने का निर्देश दिया।

 

निरीक्षण के दौरान डीपीआरओ कमल सिंह, प्रखंड विकास पदाधिकारी, अंचल अधिकारी एवं सीडीपीओ सोनबरसा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी सहित अन्य संबंधित पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button