
समूह की ताकत और आजीविका मिशन के साथ से बदली साधना की आर्थिक तस्वीर
50 हजार रुपये के ऋण से शुरू किया जनरल स्टोर, अब पीडीएस दुकान से भी बढ़ी आमदनी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . विकासखंड मऊगंज के ग्राम पलिया दुबान की श्रीमती साधना दुबे के लिए स्व-सहायता समूह से जुड़ना आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हुआ। वर्ष 2015 में कृष्णा स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद साधना ने समूह के सहयोग और आजीविका मिशन के मार्गदर्शन से अपनी आजीविका को आगे बढ़ाया। समूह से जुड़ने से पहले साधना की आर्थिक स्थिति कमजोर थी। समूह की गतिविधियों से जुड़ने के बाद उन्हें आर्थिक गतिविधि शुरू करने का अवसर मिला। समूह के प्रथम बैंकिंग क्रेडिट लिंकज के तहत 1.50 लाख रुपये की राशि प्राप्त हुई, जिसमें से साधना ने 50 हजार रुपये का ऋण लेकर अपना छोटा सा जनरल स्टोर शुरू किया।
मेहनत और लगन से उनका व्यवसाय आगे बढ़ा और जनरल स्टोर से उन्हें लगभग 8 हजार रुपये प्रतिमाह की आय होने लगी। इसके बाद आजीविका मिशन के प्रोत्साहन और मार्गदर्शन से उन्हें पीडीएस दुकान संचालित करने का अवसर मिला। इससे उनकी आय के साधन और मजबूत हुए तथा वर्तमान में उनकी मासिक आय में पहले की तुलना में 10 से 15 हजार रुपये तक की वृद्धि हुई है। श्रीमती साधना दुबे बताती हैं कि स्व-सहायता समूह से जुड़ने के बाद उनमें आत्मविश्वास बढ़ा और उन्हें अपने परिवार की आर्थिक जरूरतों को पूरा करने में सहयोग मिला। वे कहती हैं कि आजीविका मिशन ने उन्हें आगे बढ़ने का अवसर और प्रोत्साहन दिया, जिसके लिए वे आजीविका मिशन के प्रति आभार व्यक्त करती हैं।
श्रीमती साधना दुबे की यह यात्रा बताती है कि स्व-सहायता समूह केवल बचत और ऋण तक सीमित नहीं हैं, बल्कि महिलाओं को स्वरोजगार और आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान कर रहे हैं। उन्होंने महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने वाली जो योजनाओं के लिए मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव एवं प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है

