प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

जिले में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

जिले में रविवार को भी खुले रहेंगे बैंक

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . आम जनता की सुविधा के लिए रविवार 27 सितम्बर को मऊगंज जिले में सभी बैंक खुले रहेंगे। इस संबंध में अग्रणी बैंक प्रबंधक ज्योत्सना अग्रवाल ने बताया कि रविवार को सभी बैंक शाखाओं में सामान्य रूप से कामकाज होगा। इस दिन सभी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक तथा क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक की शाखाएं संचालित होंगी। बैंकर्स यूनियनों के आह्वान पर 28 सितम्बर से 30 सितम्बर तक बैंकों की हड़ताल प्रस्तावित है। इसे ध्यान में रखते हुए आम जनता की सुविधा के लिए बैंक खुलेंगे। हड़ताल की अवधि में भी एटीएम तथा नेट बैंकिंग के माध्यम से लेन-देन की सुविधा रहेगी।

क्रमांक-70-446

 

सेवा संकल्प अभियान में विद्यार्थियों ने “रंगों और विचारों में दिखा ‘मेरे सपनों का भारत’”

चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक की सहभागिता

 

मऊगंज 25 सितम्बर 2026. सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत जिले के सभी विद्यालयों एवं महाविद्यालयों में 19 सितंबर से 5 अक्टूबर तक ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता के विजेता प्रतिभागियों को जिला एवं राज्य स्तर पर पुरस्कृत किया जाएगा। जिले के विभिन्न शिक्षण संस्थानों में प्रतियोगिताओं का आयोजन प्रारंभ हो गया है।

इसी क्रम में शासकीय शहीद केदारना महाविद्यालय में चित्रकला एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित की गई। प्रतियोगिता में छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए विकसित भारत, स्वच्छ भारत एवं प्रदूषण मुक्त भारत की परिकल्पना को आकर्षक चित्रों के माध्यम से प्रस्तुत किया। विद्यार्थियों ने अपने चित्रों में स्वच्छता, पर्यावरण संरक्षण तथा देश के विकास से जुड़े विचारों को रचनात्मक रूप से अभिव्यक्त किया। चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों की रचनात्मकता और कल्पनाशीलता देखने को मिली, वहीं भाषण प्रतियोगिता में उन्होंने ‘मेरे सपनों का भारत’ विषय पर अपने विचार प्रस्तुत किए। महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं ने प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सेवा संकल्प अभियान के उद्देश्यों के प्रति अपनी सहभागिता व्यक्त की। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित इन प्रतियोगिताओं का उद्देश्य विद्यार्थियों की रचनात्मक प्रतिभा एवं अभिव्यक्ति क्षमता को प्रोत्साहित करने के साथ ही उन्हें देश के विकास, स्वच्छता एवं पर्यावरण संरक्षण जैसे विषयों पर अपने विचार व्यक्त करने का अवसर प्रदान करना है। इस अवसर पर प्राचार्य डॉ एस.डी पांडेय ,प्राध्यापक और सहायक अध्यापक सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं ने भाग लिया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button