मध्य प्रदेशप्रशासनरीवा

जनसुनवाई में 115 आवेदनों पर हुई सुनवाई

जनसुनवाई में 115 आवेदनों पर हुई सुनवाई

कलेक्टर ने अधिकारियों को दिए त्वरित एवं संवेदनशील निराकरण के निर्देश 

  रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित जनसुनवाई में कलेक्टर संजय कुमार जैन ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से आए नागरिकों की समस्याएं एवं शिकायतें सुनीं। जनसुनवाई में कुल 115 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्रत्येक आवेदन का नियमानुसार परीक्षण कर निर्धारित समय-सीमा में निराकरण सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि प्रकरणों में की गई कार्रवाई से आवेदकों को भी अवगत कराया जाए, ताकि उन्हें अपनी शिकायत के निराकरण की स्थिति की जानकारी मिल सके।

जनसुनवाई में ग्राम धर्मपुरा निवासी गोविन्द केवट ने घर में विद्युत तार से आग लगने के कारण घरेलू सामान जलकर नष्ट होने पर आर्थिक सहायता का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने राजस्व अधिकारी को नियमानुसार जांच कर पात्रतानुसार शीघ्र सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी प्रकार ग्राम पंचायत दूबी के ग्रामीणों ने आपसी सहमति से सड़क निर्माण कराए जाने का आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने विभागीय अधिकारियों को प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। मऊगंज निवासी अब्दुल रईस ने अतिवृष्टि के कारण कच्चा मकान गिरने से हुई क्षति के संबंध में सहायता राशि प्रदान किए जाने का आवेदन दिया। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारी को प्रकरण की जांच कर पात्रता के आधार पर नियमानुसार सहायता उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। चंद्रमणि सेन ने अपनी पुत्री अंशी सेन के आधार कार्ड में नाम एवं जन्मतिथि में हुई लिपिकीय त्रुटि में सुधार कराने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया। कलेक्टर ने ई-गवर्नेंस विभाग के अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई कर प्रकरण का शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई शासन और आमजन के बीच सीधे संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि जिन प्रकरणों का निराकरण तत्काल संभव है, उनमें बिना विलंब कार्रवाई की जाए। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर पी.के. पांडेय, एसडीएम मऊगंज श्रीमती रश्मि चतुर्वेदी, डिप्टी कलेक्टर अजीत मिश्र सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button