प्रशासनबिहारसीतामढ़ी

सुरसंड में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

सुरसंड में मासिक अपराध गोष्ठी आयोजित, लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन के दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान सीतामढ़ी बिहार 

सीतामढ़ी।  को अंचल निरीक्षक, सुरसंड द्वारा अंचल कार्यालय, सुरसंड में मासिक अपराध गोष्ठी का आयोजन किया गया। बैठक में सुरसंड अंचल अंतर्गत विभिन्न थानों से संबंधित अपराध एवं विधि-व्यवस्था के मामलों की समीक्षा की गई।

 

गोष्ठी के दौरान लंबित कांडों की स्थिति, अनुसंधान की प्रगति तथा विधि-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विस्तृत चर्चा की गई। अधिकारियों को लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन सुनिश्चित करने तथा अनुसंधान की गुणवत्ता बनाए रखने के निर्देश दिए गए।

 

इसके अलावा महिला हेल्प डेस्क के प्रभावी संचालन, आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई तथा क्षेत्र में कानून-व्यवस्था को और सुदृढ़ बनाए रखने को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

 

बैठक में सुरसंड अंचल के अंतर्गत आने वाले सभी थानों के थानाध्यक्ष एवं पुलिस पदाधिकारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने दिए गए निर्देशों के अनुरूप लंबित मामलों के शीघ्र निष्पादन और विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button