
रिपब्लिकन पार्टी का 69वां स्थापना दिवस पुणे में उत्साह के साथ मनाया गया
डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया अभिवादन, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं की रही उत्साहपूर्ण भागीदारी
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान पुणे महाराष्ट्र
पुणे। रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया (आठवले) की पुणे शहर इकाई की ओर से रिपब्लिकन पार्टी का 69वां स्थापना दिवस उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर डॉ. बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर पुष्पहार अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि एवं अभिवादन किया गया। उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को पेड़े खिलाकर स्थापना दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया के पुणे शहर अध्यक्ष संजय सोनवणे, प्रदेश सचिव बालासाहेब जानराव, पूर्व उपमहापौर सुनीता वाडेकर, बाबूराव घाडगे, शाम सदाफुले, नगरसेविका हिमाली कांबले, नगरसेवक निलेश आल्हाट, नगरसेविका निशा मानवतकर, पूर्व नगरसेवक संतोष आरडे, सुनील गवली, विनोद टोपे, अविनाश कदम, क्रिस्टोफर राजमनी, संजय पटणपल्लू, मीनाज मेमन, चांदनी गायकवाड, रेश्मा शेख, डोर्थी थॉमस, अक्षय अवसरमल, भीमराव वाघमारे, निलेश रोकडे, फिरोज खान, अतुल भालेराव, आशीष भोसले, सरिता कुंभार, खंडू शिंदे, गोविंद साठे, बालासाहेब खंकाळ, जितेश दामोदरे, निकाळजे ताई, आरती डेते, हर्षा लोंढे, अयुब जहागीरदार, संग्राम सालवे, ईश्वर आढाव, अरुण पवार, लिंबा कावरे, सुभाष शिंदे और विक्की वालके सहित पार्टी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
स्थापना दिवस के अवसर पर उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पार्टी की विचारधारा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए रिपब्लिकन आंदोलन को और मजबूत करने का संकल्प लिया।



