
सेवा भाव से पात्र व्यक्तियों को योजनाओं का लाभ दिलाए ताकि उनके जीवन में खुशहाली आ सके – विधायक देवतालब
गांवों तक पहुंचा शासन, सेवा सेतु से आसान हुई जनसेवा की राह— विधायक मऊगंज
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज . सेवा संकल्प 2026के अंतर्गत सेवा सेतु अभियान – सरकार आपके व्दार के तहत जिले के तीनों नगर परिषद मऊगंज, हनुमना और नईगढ़ी में मेगा शिविर का आयोजन संपन्न हुआ। इस अवसर पर शिविर स्थल में ही आम जनों की विभिन्न विभागीय समस्याओं का निदान किया गया। विभिन्न विभगाों व्दारा लगाए गए स्टॉल में आवेदकों से प्राप्त आवेदनों का ऑनलाइन पंजीयन किया गया। कार्यक्रम में नगर परिषद नईगढ़ी मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित पूर्व विधानसभा अध्यक्ष श्री गिरीश गौतम और नगर परिषद मऊगंज और नगर परिषद हनुमना मुख्य अतिथि के तौर विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल उपस्थित रहे ।
अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर से मिलेगी राहत – विधायक श्री गौतम

नगर परिषद नईगढ़ी में आयोजित सेवा सेतु शिविर में पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गिरीश गौतम ने कहा कि सेवा सेतु का उद्देश्य आमजन को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए अलग-अलग विभागों और कार्यालयों के चक्कर लगाने से राहत देना है। एक ही स्थान पर विभिन्न विभागों के अधिकारियों की उपस्थिति में नागरिकों की समस्याएं सुनकर उनके निराकरण की प्रक्रिया सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से विभिन्न विभागों की सेवाओं को एक मंच पर लाकर सरल, सुगम और समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान विधायक देवतालाब श्री गिरीश गौतम ने नगर परिषद परिसर में वृक्षारोपण भी किया और पर्यावरण संरक्षण के लिए अधिक से अधिक पौधे लगाने का आह्वान किया।
सेवा सेतु बना जनसेवा का सीधा माध्यम – विधायक श्री पटेल
नगर परिषद मऊगंज एवं हनुमना में आयोजित कार्यक्रमों में विधायक मऊगंज प्रदीप पटेल ने कहा कि सेवा भाव के साथ पात्र हितग्राहियों को शासन की योजनाओं का लाभ दिलाकर उनके जीवन में खुशहाली लाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु अभियान के जरिए शासन की सेवाएं और योजनाएं ग्रामीणों तक पहुंच रही हैं तथा उनकी समस्याओं का स्थानीय स्तर पर त्वरित निराकरण किया जा रहा है। शिविरों में ग्रामीणों और विभागीय अधिकारियों के बीच सीधा संवाद स्थापित हो रहा है। सरकार का उद्देश्य है कि ग्रामीणों को अपने कार्यों के लिए भटकना न पड़े और उन्हें समय पर योजनाओं का लाभ मिले। उन्होंने अभियान को जनभागीदारी से सफल बनाने का आह्वान किया।
हितग्राहियों को मिला हितलाभ

सेवा सेतु अभियान अंतर्गत आयोजित शिविर मेें का हितलाभ शकीम बानो को चार लाख,कमला गुप्ता को दो लाख संबल सहायता राशि प्रदाय की गई। इसी क्रम में नंदलाल सोंधिया को राजेश कुमार सोंधिया और छोटी बंसल को एक – एक लाख रूपये की प्रधानमंत्री आवास राशि प्रदान की गई।
शिविर स्थल में विभागों ने लगाई प्रदर्शनी
जिले के तीनों नगर परिषद प्रांगण में आयोजित शिविर में विभिन्न विभागो व्दारा प्रदर्शनी के स्टॉल लगाए गए जिनके माध्यम से विभागीय योजनाओं की जानकारी आम जनों को उपलब्ध कराई गई। विभागों व्दारा लगाए गए स्टॉल में योजनाओ से संबंधित आवेदनो का पंजीयन भी किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर संजय कुमार जैन , पुलिस अधीक्षक सुरेंद्र कुमार जैन,अपर कलेक्टर पीके पांडेय ,नगर परिषद अध्यक्ष मऊगंज बृजवासी पटेल,नगर परिषद अध्यक्ष हनुमना आशुतोष गुप्ता,नगर परिषद अध्यक्ष नईगढ़ी नागिता गुप्ता, एसडीएम हनुमना राजेश मेहता, एसडीएम मऊगंज रश्मि चतुर्वेदी सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी तथा बडी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित रहें ।

