प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

रायपुर जनपद के 21 गांवों में हर घर पहुंचा नल का जल

रायपुर जनपद के 21 गांवों में हर घर पहुंचा नल का जल

जल जीवन मिशन से 9 पंचायतों के 4224 परिवारों को मिल रही पेयजल सुविधा

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान रीवा मध्य प्रदेश 

रीवा . जल जीवन मिशन के तहत रीवा विधानसभा क्षेत्र के रायपुर जनपद पंचायत अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल से जल पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण प्रगति हुई है। रायपुर कर्चुलियान जनपद क्षेत्र की 9 पंचायतों के 21 गांवों में 4224 परिवारों को अब सीधे घर पर ही नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध हो रहा है। रीवा विधानसभा क्षेत्र के 11 गांवों में शत-प्रतिशत घरों में नल के माध्यम से पानी की आपूर्ति की जा रही है। उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल के विशेष प्रयासों से रीवा विधानसभा क्षेत्र में जल जीवन मिशन से ग्राम पंचायतों में कई बड़ी नलजल योजनाओं का कार्य किया जा रहा है।

इस संबंध में विधायक रीवा प्रतिनिधि श्री राजेश पांडेय ने बताया कि वर्ष 2022 में किए गए सर्वे के अनुसार क्षेत्र में कुल 4320 परिवार योजना के लिए पात्र पाए गए थे। इनमें से 4224 परिवारों को नल के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। वहीं क्षेत्र के 11 गांव ऐसे हैं, जहां शत-प्रतिशत परिवारों को नल से जल की सुविधा मिल चुकी है। जल जीवन मिशन का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के प्रत्येक पात्र परिवार तक सुरक्षित एवं पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। योजना के क्रियान्वयन से ग्रामीण परिवारों को पानी के लिए दूर-दराज तक जाने की समस्या से राहत मिल रही है और घर पर ही पेयजल उपलब्ध हो रहा है। क्षेत्र में योजना के तहत शेष पात्र परिवारों को भी नल कनेक्शन उपलब्ध कराने का कार्य जारी है। ग्रामीण क्षेत्रों में घर-घर नल पहुंचने से लोगों में भी योजना को लेकर संतोष देखा जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button