
प्रभारियों को दिए समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान औरैया उत्तर प्रदेश
औरैया। पुलिस अधीक्षक औरैया द्वारा पुलिस कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों को उनके समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए गए।
पुलिस अधीक्षक ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जनपद के समस्त थाना प्रभारियों से जुड़कर जनसुनवाई में प्राप्त शिकायतों के प्रभावी निस्तारण तथा फरियादियों को त्वरित न्याय दिलाने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने शिकायतों के निस्तारण में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।
इस दौरान क्षेत्राधिकारी बिधूना सहित पुलिस कार्यालय के संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।


