इटावाउत्तर प्रदेशप्रशासन

सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को होगा ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम माननीय विधायक जी ने तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

सेवा संकल्प अभियान के तहत 07 अक्टूबर को होगा ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम माननीय विधायक जी ने तैयारियां समय से पूर्ण करने के दिए निर्देश

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान इटावा उत्तर प्रदेश 

इटावा -सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आगामी 07 अक्टूबर 2026 को आयोजित होने वाले ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम की तैयारियों के संबंध में कलेक्ट्रेट स्थित नवीन सभागार में बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय सदर विधायक श्रीमती सरिता भदौरिया जी एवं जिलाधिकारी शुभ्रान्त कुमार शुक्ल ने संयुक्त रूप से की।

बैठक में कार्यक्रम की तैयारियों की बिंदुवार समीक्षा करते हुए माननीय विधायक जी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी व्यवस्थाएं समय से पूर्व पूर्ण एवं व्यवस्थित कर ली जाएं, ताकि कार्यक्रम का आयोजन गरिमापूर्ण एवं सफलतापूर्वक कराया जा सके।

उन्होंने कहा कि रंगोली स्थल के चारों ओर बैरिकेडिंग की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, जिससे प्रतिभागियों एवं दर्शकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। कार्यक्रम का आयोजन नुमाइश पंडाल में किया जाएगा। उन्होंने कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं समय से पूर्ण कराने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि कार्यक्रम में विद्यालयों के छात्र-छात्राओं के साथ-साथ स्वयं सहायता समूहों की समूह सखियों/दीदियों द्वारा भी प्रतिभाग किया जाएगा। इसके लिए संबंधित विभाग आवश्यक तैयारियां पहले से सुनिश्चित करें।

जिलाधिकारी महोदय ने नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी (ईओ) को कार्यक्रम स्थल एवं आसपास के क्षेत्र में विशेष साफ-सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम स्थल पर स्वच्छता एवं सौंदर्यीकरण का विशेष ध्यान रखा जाए। बेसिक शिक्षा विभाग को विद्यालयों की सहभागिता सुनिश्चित करने तथा रंगोली तैयार कराने के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

बैठक में यह भी निर्देश दिए गए कि कार्यक्रम के दौरान सजीव प्रसारण (लाइव प्रसारण) की व्यवस्था की जाए, जिससे कार्यक्रम को व्यापक रूप से देखा एवं सुना जा सके। संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ सभी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता जी ने कहा कि ‘सेवा कलश यात्रा एवं रंगोली—सेवा के रंग राष्ट्र के संग’ कार्यक्रम सेवा, सहभागिता और राष्ट्रभावना को जन-जन तक पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों से कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी जिम्मेदारी एवं समन्वय के साथ कार्य करने की अपेक्षा की।

उक्त बैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष अन्नू गुप्ता, जनप्रतिनिधिगण, सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर, जिला विकास अधिकारी राकेश प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक अतुल सिंह, बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ राजेश कुमार, जिला पर्यटन अधिकारी मोहित मनोहर सिंह, अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद सन्तोष कुमार सहित समस्त संबंधित अधिकारीगण उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button