सेवा संकल्प अभियान में ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम आयोजित
निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर में 51 लोगो को वितरित किए चश्मे
रिपोर्ट विशाल समाचार
स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश
मऊगंज / सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ‘सेवा मेरा योगदान’ कार्यक्रम के तहत सिविल अस्पताल मऊगंज में निःशुल्क नेत्र परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में 51 लोगों की नेत्र जांच की गई तथा 51 लोगों को निःशुल्क चश्मे वितरित किए गए। कलेक्टर संजय कुमार जैन ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की 25 वर्षों की जनसेवा को सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सम्मानित किया जा रहा है। उनकी जनसेवा से प्रेरणा लेकर प्रत्येक व्यक्ति को समाज हित में योगदान का संकल्प लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि सेवा की भावना से समाज में सद्भाव मजबूत होता है और प्रदेश विकास की दिशा में आगे बढ़ता है। शिविर में बीएमओ डॉ. एस.डी. कोल, नेत्र विशेषज्ञ डॉ. लक्ष्मण पटेल, नेत्र चिकित्सा सहायक आर.एस. वर्मा, नर्सिंग ऑफिसर सुश्री स्वाति गुप्ता सहित मेडिकल एवं रेडक्रॉस की टीम ने सेवाएं प्रदान कीं।
