प्रशासनमध्य प्रदेशरीवा

पुलिस अधीक्षक ने चार फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोषणा 

पुलिस अधीक्षक ने चार फरार आरोपियों पर की ईनाम की घोषणा 

 

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

 मऊगंज / पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र कुमार जैन ने चार फरार आरोपियों पर नगद ईनाम की घोषणा की है। पुलिस रेग्युलेशन के पैरा क्रमांक 80 ए में निहित प्रावधानों के तहत ईनाम की घोषणा की गई है। फरार आरोपियों की गिरफ्तारी अथवा इस संबंध में सूचना देने वाले व्यक्ति को नगद ईनाम की राशि से पुरस्कृत किया जाएगा। इस संबंध में पुलिस अधीक्षक मऊगंज का निर्णय अंतिम रूप से मान्य होगा। इन आरोपियों के विरूद्ध थाना शाहपुर में विभिन्न धाराओं के तहत अपराध दर्ज हैं। पुलिस अधीक्षक ने आरोपी आशुतोष उर्फ ईशू सिंह पिता गजराज सिंह उम्र 38 वर्ष निवासी करह पर 10 हजार रुपए, प्रेमलाल कुशवाहा पिता रामदुलारे कुशवाहा उम्र 45 वर्ष निवासी पहाड़ी पर 3 हजार रुपए, मुकेश गुप्ता उर्फ छोटू गुप्ता पिता मकसूदन गुप्ता निवासी रमनगरी भैदा पर 2 हजार रुपए तथा सुमित मिश्रा पिता अरविंद मिश्रा निवासी पटेहरा टनमन टोला की गिरफ्तारी पर 5 हजार रुपए के नगद ईनाम की घोषणा की है

।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button