मध्य प्रदेशरीवास्वास्थ्य

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में 164 प्रकरणों का मौके पर निराकरण

मुख्यमंत्री जनविश्वास शिविर में 164 प्रकरणों का मौके पर निराकरण

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता — विधायक श्री पटेल

रिपोर्ट विशाल समाचार 

स्थान मऊगंज मध्यप्रदेश 

मऊगंज . मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान एवं सेवा सेतु अभियान के अंतर्गत नगर परिषद हनुमना में जनसंवाद एवं हितलाभ वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल, अपर कलेक्टर पीके पांडेय सहित जनप्रतिनिधि एवं विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। शिविर में विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं सेवाओं से संबंधित कुल 210 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें पात्र पाए गए 164 प्रकरणों का मौके पर ही निराकरण किया गया। शेष आवेदनों पर नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। कार्यक्रम के दौरान पात्र हितग्राहियों को विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के हितलाभ वितरित किए गए। इसके अंतर्गत 14 हितग्राहियों को खाद्यान्न पात्रता पर्चियों का वितरण किया गया तथा किसानों को किसान क्रेडिट कार्ड उपलब्ध कराए गए। स्वास्थ्य विभाग द्वारा नागरिकों का स्वास्थ्य परीक्षण भी किया गया।

 

पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ दिलाना प्राथमिकता – श्री पटेल 

 

विधायक मऊगंज श्री प्रदीप पटेल ने कहा कि शासन द्वारा सभी वर्गों के कल्याण एवं क्षेत्र के विकास के लिए विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इन योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाना प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि ग्राम एवं जनपद स्तर पर आयोजित शिविरों में खंड स्तरीय अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की जा रही है, जिस से नागरिकों को स्थानीय स्तर पर ही योजनाओं की जानकारी और शासकीय सेवाओं का लाभ मिल सके। उन्होंने स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं की सहभागिता से अभियानों को प्रभावी बनाने पर भी जोर दिया।

 

उद्यमियों ने साझा किए सफलता के अनुभव

 

शिविर में शासकीय योजनाओं की सहायता से स्वरोजगार स्थापित कर आत्मनिर्भर बने श्री भुवनेश्वर प्रसाद मिश्रा,श्री जमुना दास साकेत ने अपनी सफलता की कहानियां साझा कीं। विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टॉलों के माध्यम से नागरिकों को विभागीय योजनाओं एवं सेवाओं की जानकारी दी गई।

 

विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के दिए निर्देश – अपर कलेक्टर 

 

अपर कलेक्टर ने शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय हनुमना का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्थाओं, विद्यार्थियों की उपस्थिति तथा शिक्षकों की उपस्थिति की जानकारी ली। उन्होंने विद्यार्थियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। कार्यक्रम में नगर परिषद अध्यक्ष आशुतोष गुप्ता, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शशिकांत सरयाम, नगर परिषद उपाध्यक्ष श्रीमती शरद गुप्ता सहित जिला एवं विकासखंड स्तरीय अधिकारी-कर्मचारी, हितग्राही एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button